
जब आप अपने परिवार को सुरक्षित करने के लिए सोचते हो तो सबसे पहले आप लाइफ इंश्योरेंस की तरफ भागते हो । लेकिन मार्केट में बहुत सारे लाइफ इंश्योरेंस प्लान होने के कारण आपको लगता है कि कौन सा प्लान लूं लेकिन इनमें से एक प्लान जो भरोसेमंद है , वह है होल लाइफ इंश्योरेंस (Whole Life Insurance) यानी संपूर्ण जीवन बीमा।
अगर आप एक ऐसा लाइफ इंश्योरेंस ढूंढ रहे हो जो कुछ साल नहीं बल्कि आपका जिंदगी भर साथ दे तो ये आर्टिकल आपके लिए है। चलिए आसान भाषा में आपको समझाते है होल लाइफ इंश्योरेंस क्या है।
क्या आप फाइनेंस को और आसान शब्दों में समझना चाहते हैं? तो अभी हमारी वेबसाइट moneyguidehindi.com पर विज़िट करें और पाएं निवेश, बचत और कमाई से जुड़े ढेर सारे काम के आर्टिकल्स।
जैसे कि आपको पता है इसका नाम से ही साफ पता चलता है, होल लाइफ इंश्योरेंस आपको जिंदगी भर के लिए आपको सुरक्षा देता है। टर्म इंश्योरेंस की तरह इसमें कोई निश्चित समय नहीं है।इसमें पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने पर परिवार को इन्श्योरेंस का पूरा पैसा मिलता है। चाहे पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु कभी भी हो । इसकी और एक खास बात है यह सुरक्षा के साथ साथ बचत का भी काम करता है।
जब तक आप टाइम से प्रीमियम देते हो आपकी पॉलिसी एक्टिव रहती हैं । चाहे आप 100 साल की ही क्यों न हों ।
ज्यादातर होल लाइफ इंश्योरेंस के प्रीमियम का पैसा एक समान रहता है। बढ़ती उम्र के साथ आपका प्रीमियम नहीं बढ़ता।
आपके प्रीमियम का एक हिस्सा इंश्योरेंस में जाता है और बाकी हिस्सा निवेश किया जाता है। समय के साथ इस पर गारंटीड रिटर्न मिलता है और जरूरत पड़ने पर आप इस कैश वैल्यू पर लोन भी ले सकते हैं।
टर्म इंश्योरेंस में अगर पॉलिसी का टाइम खत्म हो गया तो कोई क्लेम नहीं मिलता । लेकिन होल लाइफ इंश्योरेंस ऐसा नहीं होता आपकी मृत्यु होने के बाद आपके परिवार को मदद मिलना बिल्कुल निश्चित है।
यह सिर्फ एक इंश्योरेंस नहीं बल्कि आपकी सालों-साल जमा होने वाली कैश वैल्यू आपके बुढ़ापे में एक मजबूत आर्थिक सहारा हो सकती है।

इसमें आपको टैक्स का बेनिफिट मिलता है साथ में डेथ बेनिफिट के रूप में मिलने वाली राशि भी पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है।
इस इंश्योरेंस से आप लोन भी ले सकते हो अगर भविष्य में आपको पैसे की जरूरत पड़ी तो आप अपनी इंश्योरेंस कंपनी से कम ब्याज पर लोन ले सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी मृत्यु के बाद आपके परिवार को एक बड़ी रकम मिले, तो यह बेस्ट है।
यदि आप कम उम्र में इसे लेते हैं, तो आपको बहुत कम प्रीमियम पर जिंदगी भर की सुरक्षा मिल जाती है।
होल लाइफ इंश्योरेंस उन लोगों के लिए है जो जिंदगी भर सुरक्षा के सिद्धांत पर चलना चाहते हैं। इसका प्रीमियम सामान्य टर्म इंश्योरेंस से थोड़ा ज्यादा होता है। लेकिन इसके बदले में आपको पूरे जीवन के लिए सुरक्षा मिलती है।
अपने परिवार के मुस्कुराते भविष्य के लिए आज ही एक सही होल लाइफ इंश्योरेंस प्लान चुनें!
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से है। कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले एक्सपर्ट या फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें।
