Personal Finance

आपके पैसों का साइलेंट किलर।

स्वागत है आपका FinHindi पर! आज हम फाइनेंस के एक ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं जिसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं

आज हम फाइनेंस के एक ऐसे विषय पर बात करते हैं जिसे अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है। इस टॉपिक का नाम है: महंगाई (Inflation) – आपके पैसों का साइलेंट किलर।

इसे एक कहानी से समझते हैं।

हमारे गांव में एक रवि नाम का लड़का था बह बहुत ही संभलकर चलने वाला इंसान था। उसे शेयर बाजार या किसी भी निवेश में रिस्क लेना बिल्कुल पसंद नहीं था। साल 2010 में रवि के पास ₹1,00,000 जमा हो गए। उस समय उसे एक बाइक बहुत पसंद थी, जिसकी कीमत ₹1,00,000 थी।

लेकिन रवि ने सोचा, अभी बाइक की क्या जरूरत है? पैसे सुरक्षित रहने चाहिए। उसने वह ₹1 लाख नकद अपनी अलमारी के लॉकर में रख दिए, यह सोचकर कि 10 साल बाद वह यही बाइक खरीदेगा। उसे लगा कि लॉकर में उसके पैसे दुनिया में सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं।

10 साल बाद रवि ने अपनी अलमारी खोली, पूरे ₹1 लाख निकाले और खुशी-खुशी शोरूम पहुंचा। उसने डीलर से कहा, मुझे वही बाइक चाहिए!

डीलर ने मुस्कुराकर कहा, सर, वह बाइक तो आपको मिल जाएगी, लेकिन अब उसकी कीमत ₹1,60,000 हो गई है।

रवि हैरान रह गया। उसके लॉकर में रखे ₹1 लाख बिल्कुल सुरक्षित थे, न उन्हें दीमक लगी थी और न ही किसी ने चुराया था। फिर भी, उसका पैसा अपनी ताकत खो चुका था।

महंगाई का मतलब है चीजों के दाम का लगातार बढ़ना। भारत में औसतन 6% की दर से महंगाई बढ़ती है। इसका मतलब है आज जो चीज ₹100 की है, वह अगले साल ₹106 की हो जाएगी। अगर आपका पैसा 6% से ज्यादा की रफ्तार से नहीं बढ़ रहा है, तो असल में आप गरीब हो रहे हैं।

ज्यादातर लोग अपना पैसा बैंक के सेविंग्स अकाउंट में रखते हैं, जहां 3% या 4% का ब्याज मिलता है।यानी बैंक में रखे-रखे भी आपके पैसे की खरीदने की क्षमता हर साल 2% कम हो रही है।

पैसे को सिर्फ सेविंग्स अकाउंट में रखना सुरक्षित नहीं है। अपने पैसे को ऐसी जगह निवेश करें जो महंगाई दर को मात दे सके। जैसे म्यूचुअल फंड्स SIPसोना Goldरियल एस्टेट / प्रॉपर्टीपब्लिक प्रोविडेंट फंड PPF

पैसे कमाना और बचाना सिर्फ पहला कदम है। दूसरा और सबसे जरूरी कदम है उस पैसे को महंगाई की रफ्तार से तेज दौड़ाना!

अस्वीकरण (Disclaimer): यह लेख केवल सूचना और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार और अन्य निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। कृपया कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श अवश्य लें।

Finhindi September 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *