
अगर आप शेयर मार्केट में थोड़ा भी इंटरेस्ट रखते हैं, तो आपने ऑप्शंस ट्रेडिंग (Options Trading) का नाम जरूर सुना होगा। आजकल यह बहुत ट्रेंड में है। लेकिन सही जानकारी न होने के कारण, बहुत से लोग इसमें अपने पैसे गंवा देते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ऑप्शंस ट्रेडिंग क्या है और लोग इससे कैसे एक दिन में लाखों रुपये कमाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको किसी और से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम इसे इतनी आसान भाषा में समझेंगे कि एक 5 साल का बच्चा भी इसे समझ जाएl
फाइनेंस और शेयर मार्केट से जुड़ी ऐसी ही आसान जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट moneguidehindi.com पर विजिट कर सकते हैं। यहाँ हर दिन नए और मददगार आर्टिकल्स आते रहते हैं।
चलिए शुरू करते हैं, ऑप्शंस ट्रेडिंग, डेरिवेटिव मार्केट (Derivative Market) है। डेरिवेटिव मार्केट मतलब यह है कि ऑप्शंस की अपनी खुद की कोई कीमत नहीं होती।यह दूसरे शेयर्स या इंडेक्स की कीमत पर निर्भर करता है।
चलिए इसको एक छोटे से उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आपकी दोस्त कविता के पास एक साइकिल है, जिसकी कीमत आज ₹5,000 है। आपको कहीं से पता चलता है कि अगले 10 दिनों में इस साइकिल की कीमत बढ़ने वाली है और इसकी कीमत ₹7,000 हो जाएगी।आप कविता के पास जाते हैं और एक डील करते हैं। आप कहते हैं कि कविता, यह लो ₹500 प्रीमियम। मुझे अगले हफ्ते यह साइकिल ₹5,000 में ही खरीदनी है, चाहे अगले हफ्ते इसकी कीमत बढ़े या घटे। कविता ₹500 लेकर डील पक्की कर लेती है।
मान लेते हैं कि आपकी बात सच हो गई और साइकिल की कीमत बढ़कर ₹7,000 हो गई। अब आप कविता के पास जाएंगे और शर्त के मुताबिक वह साइकिल ₹5,000 में खरीद ली। ₹7,000 की साइकिल आपको मिली सिर्फ ₹5,000 में। इसमें से जो ₹500 आपने कविता को पहले प्रीमियम दिए थे, उसे भी निकाल दें, तो भी आपको ₹1,500 का प्रॉफिट हो गया।
लेकिन मान लेते हैं कि आपकी बात गलत निकली और साइकिल का मार्केट गिर गया और प्राइस घट गए। अगले हफ्ते उसकी कीमत घटकर सिर्फ ₹2,000 रह गई। अब अगर आप शर्त के मुताबिक ₹5,000 में साइकिल खरीदेंगे, तो आपको ₹3,000 का भारी नुकसान हो जाएगा।ऑप्शंस ट्रेडिंग की सबसे खूबसूरत बात यही है कि यहाँ आपको खरीदना जरूरी नहीं है। आप नुकसान को देख कर मन बना लेते हैं कि साइकिल नहीं खरीदना है और आप कविता से कहेंगे कि मुझे साइकिल नहीं चाहिए। इस स्थिति में आपका सिर्फ वही ₹500 का नुकसान होगा जो आपने शुरुआत में कविता को प्रीमियम दिया था। आपके बाकी के पैसे बच गएl
इसी को कहते हैं Call Option (CE) खरीदना। मार्केट जितना ऊपर जाएगा उतना प्रॉफिट मिलेगा ।

हम सभी जानते है कि शेयर मार्केट में लोग तब कमाते हैं जब शेयर्स के दाम ऊपर जाते हैं। लेकिन ऑप्शंस ट्रेडिंग में मार्केट चाहे ऊपर जाए या नीचे, आप दोनों ही स्थितियों में प्रॉफिट कमा सकते हैं।
जब मार्केट नीचे गिरेगा तब हम Put Option (PE) खरीदते हैं। इससे क्या होगा कि मार्केट जितना नीचे जाएगा उतना प्रॉफिट आपको मिलेगा ।
चलिए Put Option (PE ) एक उदाहरण से समझ लेते हैं।
अभी हमने देखा कि जब साइकिल की कीमत बढ़ी, तो हमें फायदा हुआ। मान लीजिए आप और आपके दोस्त दीपक मार्केट में गए वहां पर एक साइकिल दिखी जिसका प्राइस ₹5,000 हैं ।आपको कहीं से पता चलता है कि अगले हफ्ते इस साइकिल का प्राइस गिरकर ₹3,000 होने वाला है। आप अपने दोस्त दीपक के साथ एक शर्त लगाते हैं। दीपक ये लो ₹500 का प्रीमियम बदले में मुझे एक कागज पर लिखकर दो कि अगले हफ्ते मैं तुम्हें साइकिल ₹5,000 में बेच सकूं और तुम मना नहीं करोगे।दीपक खुश हो जाता है, वह सोचता है फ्री में ₹500 मिल रहे हैं। अगले हफ्ते कौन बेवकूफ होगा जो ₹5,000 की साइकिल खरीदकर मुझे ₹5,000 में ही बेचेगा? इससे तो उसका कोई फायदा नहीं होगा। दीपक हां कर देता है।
अगले हफ्ते सच में साइकिल के दाम गिर गए और वह सिर्फ ₹3,000 की मिलने लगी। अब आप भागकर साइकिल दुकान पर गए और ₹3,000 में साइकिल खरीद कर दीपक के पास गए और कहा यह लो साइकिल और शर्त के मुताबिक मुझे ₹5,000 दो ।दीपक ₹5,000 में साइकिल खरीद लेता है ।दीपक ने दिए आपको ₹5,000 लेकिन आपका खर्चा हुआ प्रीमियम में ₹500 और साइकिल में ₹3,000 टोटल₹3500 आपको आसानी से ₹1500 का प्रॉफिट मिल गया ।
लेकिन मान लेते हैं कि आपकी खबर गलत थी और साइकिल का प्राइस ₹5,000 से बढ़कर ₹7,000 हो गया। अब आप दुकान से साइकिल ₹7,000 में खरीद कर दीपक को ₹5,000 में तो नहीं बेचेंगे , क्योंकि ऐसा करने पर आपको ₹2,500 नुकसान हो जाएगा। प्रीमियम का ₹500 और साइकिल का ₹2,000 । अब आप क्या करते हो दीपक को कहते हो कि मुझे डील नहीं करनी, वो जो ₹500 की प्रीमियम मैंने तुम्हें दी थी, उसे तुम ही रख लो। इस बार आपका नुकसान सिर्फ उसी ₹500 की प्रीमियम का हुआ जो आपने शुरू में दी थी।

Put Option (PE) खरीदने का मतलब है एक छोटी सी फीस देकर महंगे दाम पर सामान बेचने का एडवांस में बुक कर लेना।
अगर दाम गिरे, तो बाजार से सस्ता खरीदकर महंगा बेच दो और मुनाफा कमाओ।
अगर दाम बढ़े, तो डील भूल जाओ, नुकसान सिर्फ उस छोटी सी फीस का होगा।
जब आपको लगे कि शेयर का दाम ऊपर जाएगा, तो Call Option (CE) खरीदें। जब आपको लगे कि शेयर का दाम नीचे गिरेगा, तो Put Option (PE) खरीदें।

ऑप्शंस ट्रेडिंग में प्रॉफिट अनलिमिटेड हो सकता है, लेकिन नुकसान सिर्फ उतना ही होता है जितना आपने प्रीमियम दिया है।
इसका फायदा और नुकसा दोनों है।कम पैसों में बड़ी ट्रेडिंग होती है जैसा कि हमने उदाहरण में बताया था, आपको पूरी साइकिल की कीमत ₹5,000 थी लेकिन आपको पूरा पैसा नहीं देना पड़ रहा था, आप सिर्फ ₹500 का प्रीमियम देकर ट्रेड कर सकते हैं।
अगर मार्केट आप जो सोच के ट्रेड किया था उसके खिलाफ गया, तो आपका नुकसान सिर्फ आपके दिए गए प्रीमियम का ही होता है।
ऑप्शंस ट्रेडिंग में डील का एक निश्चित टाइम होता है। अगर तय समय के अंदर मार्केट आपकी दिशा में नहीं गया, तो आपके प्रीमियम की वैल्यू धीरे-धीरे घटकर जीरो हो जाएगी।
ऑप्शंस ट्रेडिंग में जितना तेजी से पैसा बनता है उतना तेजी से पैसा गवाते भी है। आपको हमने शुरुआत में कहा था, कई लोग बिना सीखे ट्रेडिंग करने आते हैं और अपना पैसा गंवा देते हैं।

दोस्तों, ऑप्शंस ट्रेडिंग शेयर मार्केट से पैसे कमाने का बेहतरीन जरिया है। इससे दोनों साइड से, मार्केट ऊपर जाने पर भी और मार्केट नीचे जाने पर भी पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन यह कोई जादू नहीं है कि आज आए और कल अमीर बन गए। ऑप्शंस ट्रेडिंग करने के लिए आपको बहुत सीखना पड़ेगा उसके बाद ही आप इससे पैसा कमा सकते हैं । इसे एक बिजनेस की तरह सीखें फिर धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं।
अगर आपको यह जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में समझ आई हो, तो हमारी वेबसाइट moneguidehindi.com को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। यहाँ हम ऐसे ही मुश्किल टॉपिक्स को पानी की तरह आसान बनाते हैंl
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल Educational and Informational Purpose के लिए है। यह किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह , स्टॉक खरीदने या बेचने की सिफारिश नहीं है। शेयर मार्केट और ऑप्शंस ट्रेडिंग में भारी वित्तीय जोखिम शामिल है, यहाँ आपका पूरा पैसा डूब सकता है। कोई भी निवेश या ट्रेड करने से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। आपके किसी भी प्रकार के लाभ या हानि के लिए moneguidehindi.com (FinHindi )जिम्मेदार नहीं होगा।
