ट्रेडिंग की दुनिया में प्रोफेशनल और सफल ट्रेडर्स को देखेंगे, तो उनमें से 90% लोग सिर्फ एक ही चीज़ पर भरोसा करते हैं—प्राइस एक्शन ।लेकिन यह प्राइस एक्शन ट्रेडिंग क्या है और यह कैसे काम करता है? अगर आप ट्रेडिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं, तो प्राइस एक्शन को समझना बहुत ज़रूरी है। आइए इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।
ऐसे ही और भी बेहतरीन फाइनेंस से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट moneyguidehindi.com पर ज़रूर विज़िट करें। यहाँ आपको फाइनेंस जगत की हर छोटी-बड़ी जानकारी आसान भाषा में मिल जाएगी।

प्राइस एक्शन का मतलब है किसी स्टॉक, इंडेक्स या करेंसी की कीमत के उतार-चढ़ाव को पढ़ना । ताकि आपको पता चले कि प्राइस ऊपर जा रही है या नीचे ।
जब आप अपने चार्ट में कैंडलस्टिक्स के मूवमेंट को देखकर ट्रेड करते हैं, तो उसे प्राइस एक्शन ट्रेडिंग कहा जाता है। प्राइस एक्शन आपको लाइव मार्केट की सटीक जानकारी देता है।
प्राइस एक्शन ट्रेडिंग सीखने के लिए आपको तीन चीज़ों को समझना होगा।
मार्केट किस दिशा में जा रहा है, यह जानना सबसे ज़रूरी है।
जब कीमत लगातार ऊपर की तरफ बढ़ती है Higher Highs और Higher Lows बनाती है तो उसे अपट्रेंड कहता है।जब कीमत लगातार नीचे की तरफ गिरती है Lower Highs और Lower Lows बनाती है तो उसे डाउनट्रेंड कहता है।
लेकिन जब मार्केट एक ही दायरे Range में फंसा रहता है और कोई साफ दिशा नहीं होती तो उसे साइडवेज कहता है।

सपोर्ट और रेजिस्टेंस चार्ट पर वो महत्वपूर्ण लेवल्स होते हैं जहाँ से प्राइस का रुख बदल सकता है।
जहाँ आकर कीमत गिरना बंद हो जाती है, क्योंकि यहाँ खरीदार Buyers एक्टिव हो जाते हैं उस जगह को सपोर्ट कहता है।
मार्केट जहाँ जाकर कीमत का बढ़ना रुक जाता है, क्योंकि यहाँ बिकवाल Sellers हावी हो जाते हैं उस जगह को रेजिस्टेंस कहते है।

कैंडलस्टिक पैटर्न्स हमें बताती हैं कि खरीदार और विक्रेता के बीच की लड़ाई में कौन जीत रहा है। कुछ प्रमुख पैटर्न्स हैं जैसे हैमर ,एन्गलफिंग पैटर्न ।

प्राइस एक्शन ट्रेडिंग की शुरुआत करने के लिए आपको डेली Daily या 1 घंटे के चार्ट पर जाकर मजबूत सपोर्ट और रेजिस्टेंस लाइन्स ड्रा करें।
सिर्फ पैटर्न न देखें, कोई हैमर या बुलिश कैंडल कहाँ बन रही है, यह ज़रूरी है। अगर वह सपोर्ट लाइन पर बन रही है, तभी वह काम करेगी।
प्राइस एक्शन ट्रेडिंग दिखने में जितनी सरल है, इसे मास्टर करने में उतना ही अभ्यास (Practice) लगता है। आपको चार्ट को पढ़ने के लिए अपनी आँखों को ट्रेन करना होगा। मेरी सलाह यही होगी कि असली पैसों से ट्रेड करने से पहले कम से कम 2-3 महीने पेपर ट्रेडिंग या बैकटेस्टिंग करें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे अपने ट्रेडर दोस्तों के साथ शेयर करें। यदि आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर पूछें!
Disclaimer: इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्य Educational & Informational Purposes के लिए है। इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह , स्टॉक रिकमेंडेशन या निवेश की सलाह न समझा जाए। शेयर बाजार, फॉरेक्स या क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग और निवेश करना जोखिमों के अधीन है, जिसमें आपको वित्तीय नुकसान भी हो सकता है।कोई भी लाइव ट्रेड लेने या निवेश करने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श ज़रूर लें या स्वयं रिसर्च करें। इस ब्लॉग पर दी गई रणनीतियों या जानकारी के उपयोग से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए FinHindi ज़िम्मेदार नहीं होगा।
