ULIP क्या है? एक ही प्लान में इंश्योरेंस और डबल रिटर्न का पूरा सच!
स्वागत है आपका FinHindi पर, आज हम एक ऐसे टॉपिक पर बात करेंगे जो बहुत कम लोगों ने सुना होगा इसके बारे में । अपने भविष्य को सुरक्षित करने और पैसे को बढ़ाने के लिए ज्यादातर लोग इंश्योरेंस और निवेश करते हैं। लेकिन लोग इन दोनों को अलग अलग लेते हैं , अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी अलग से लेते है और अपने पैसे को बढ़ाने के लिए अलग से निवेश करते है जैसे म्यूचुअल फंड।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ये दोनों प्लान एक ही साथ मिल जाए एक तरफ लाइफ इंश्योरेंस की सुरक्षा और दूसरी तरफ शेयर मार्केट की रिटर्न तो कितना अच्छा होगा?
जी हां , हम आज इसी टॉपिक पर बात करेंगे जिसका नाम है ULIP यानी Unit Linked Insurance Plan । इसमें आपको लाइफ इंश्योरेंस की सुरक्षा और शेयर मार्केट की रिटर्न दोनों मिल जाएगी।
तो चलिए शुरू करते है , बिना समय गंवाए आज हम जानेंगे यूलिप (ULIP) क्या है?

और हा, ऐसे ही और भी बेहतरीन फाइनेंस से जुड़े आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट moneyguidehindi.com पर ज़रूर विज़िट करें। यहाँ आपको फाइनेंस जगत की हर छोटी-बड़ी जानकारी आसान भाषा में मिल जाएगी।
ULIP का फुल फॉर्म Unit Linked Insurance Plan है। यह एक ऐसी स्कीम है जो आपको लाइफ इंश्योरेंस भी देती है और आपके पैसे को शेयर मार्केट में निवेश करने का मौका भी देता है।
जब आप यूलिप में अपना प्रीमियम जमा करते हैं । तो आपका प्रीमियम का एक हिस्सा लाइफ इंश्योरेंस में चला जाता है और बाकी बचा हुआ पैसा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर दिया जाता है।
एक उदाहरण से समझते हैं।मान लीजिए कि आपने यूलिप प्लान में हर साल ₹50,000 का प्रीमियम जमा किया इसी ₹50,000 में से कुछ पैसा आपका लाइफ इंश्योरेंस के लिए जाएगा और बाकी बचे पैसे को Equity, Debt या Hybrid आपने जो चुना है उसमें इन्वेस्ट कर दिया जाएगा।
यूलिप प्लान में आपको अपनी रिस्क लेने की क्षमता के आधार पर फंड चुन सकते हैं। इक्विटी फंड्स इसमें आपका पैसा शेयर मार्केट में लगाया जाता है इसमें रिस्क ज्यादा होता है लेकिन रिटर्न भी ज्यादा मिलता है। डेट फंड्स इसमें पैसे को फिक्स्ड इनकम ऑप्शंस में लगाया जाता है। हाइब्रिड फंड्स यह इक्विटी और डेट दोनों का मिश्रण होता है। इसमें रिस्क और रिटर्न दोनों मीडियम होते हैं।

यूलिप प्लान लेंगे तो आपको यह फायदे मिलेंगे , यूलिप में एक ही प्लान में आपको लाइफ इंश्योरेंस और वेल्थ क्रिएशन मिलेगा ।अगर आपको लगता है कि शेयर मार्केट गिरने वाला है तब आप अपने पैसे को इक्विटी फंड से निकालकर डेट फंड में स्विच कर सकते हैं।
प्रीमियम पर इनकम टैक्स की छूट मिलेगी । हर साल ₹1.5 लाख तक प्रीमियम पर टैक्स छूट मिलती है।

किसी भी निवेश में कुछ न कुछ कमियां जरूर रहती हैं । यूलिप में भी कुछ कमियां है ।
यूलिप में बहुत सारे चार्जेस होते हैं, जैसे पॉलिसी एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज,मोर्टालिटी चार्ज और फंड मैनेजमेंट चार्ज यह शुरुआत में आपके प्रीमियम से काटे जाते हैं।
अगर आपको अचानक 2 या 3 साल में पैसे की जरूरत होगी तो यूलिप से आप पैसा नहीं निकाल पाएंगे क्योंकि इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड रहता है।
अभी आप सोच रहे होंगे कि इसमें निवेश करना है या नहीं ।अगर इसमें निवेश कर रहे हो तो कमसे कम 10 से 15 साल का लंबा समय होना चाहिए ।
जिन्हें इंश्योरेंस और इन्वेस्टमेंट एक ही जगह चाहिए उन्हें इन्वेस्ट करना चाहिए ।जो मार्केट के उतार-चढ़ाव से नहीं डरता और जो 10-15 साल तक इस पैसे को निकालना नहीं चाहते l
उन लोगों के लिए यह प्लान बहुत बढ़िया ऑप्शन है।यूलिप निवेश अगर आप इसे 5 साल के लॉक-इन पीरियड के बाद भी यानी 10-15 साल तक चालू रखते हैं, तो आपको कंपाउंडिंग का जादू देखने के लिए मिलता है। निवेश करने से पहले अपनी जरूरतों और मार्केट रिस्क को जरूर समझें।

Disclaimer : यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह न समझा जाए। यूलिप (ULIP) में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें या पॉलिसी के नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ें। किसी भी लाभ या हानि के लिए FinHindi जिम्मेदार नहीं होगा।
