आज के समय में लोग ऐसी जगह अपने पैसे को इन्वेस्ट करना चाहते हैं जहां लोगों का पैसा सुरक्षित भी रहे , अच्छा रिटर्न भी मिले और जरूरत पड़ने पर हाथ में कैश पैसा भी मिले । अगर आप भी ऐसा ही कोई जगह निवेश करने के लिए सोच रहे है जहां पैसा सुरक्षित भी रहे अच्छा रिटर्न भी मिले और जरूरत पड़ने पर आपको पैसा भी मिले तो आपके लिए मनी बैक पॉलिसी सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

लेकिन मनी बैक पॉलिसी क्या है? आइए इसी सवाल का जवाब ढूंढते हुए इस आर्टिकल को शुरू करते है। अगर आपको फाइनेंस रिलेटेड और कुछ जानकारी चाहिए तो हमारी वेबसाइट moneyguidehindi.com पर विजिट कीजिए वहां आपको हर तरह के फाइनेंस रिलेटेड आर्टिकल्स मिल जाएंगे।
तो चलिए शुरू करते हैं।मनी बैक पॉलिसी एक प्रकार की लाइफ इन्श्योरेंस पॉलिसी है। इस पॉलिसी में आपको अपना निवेश किया हुआ पैसा, सुरक्षा और बचत मिल जाएगा ।साधारण लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में आपको समय पूरा होने पर या पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु होने पर पैसा मिलता है। लेकिन मनी बैक पॉलिसी में एक निश्चित समय अंतराल पर पॉलिसीहोल्डर को इन्श्योरेंस के पैसे का हिस्सा मिलता रहता है। इसी को सरवाइवल बेनिफिट कहते है।
मान लीजिए आपने ₹10 लाख का मनी बैक पॉलिसी लिया है 20 साल के लिए। पॉलिसी की शर्तें के मुताबिक आपको हर 5 साल के बाद पॉलिसी पैसे के ऊपर 20% रिटर्न मिलेगा । पहले 5 साल में ₹2 लाख , दूसरे 10 वें साल में ₹2 लाख , तीसरे 15वें साल में ₹2 लाख मिलेगा । टोटल आपको 15 साल में मिला ₹6 लाख । यह पैसा आपको पॉलिसी चलते-चलते ही मिल गया।
पॉलिसी के आखिरी यानी 20 साल बाद आपको बचा हुआ पैसा ₹4 लाख और कंपनी का बोनस मिलेगा। बोनस कितना मिलेगा ये कंपनी के परफॉर्मेंस पर निर्भर करता है। फिर भी लगभग ₹4 लाख से ₹6 लाख के बीच मिल ही जाएगा ।
कुल मिलाकर आपको क्या मिलेगा ? आपको बीच बीच में मिले ₹2 लाख करके 3 बार यानी ₹6 लाख । मैच्योरिटी पर एक साथ मिले लगभग ₹8 लाख। (₹4 लाख + कंपनी का बोनस ₹4 लाख ) कुल रिटर्न मिलेगा लगभग ₹14 लाख रुपए। आपने किश्तों में धीरे-धीरे ₹10 लाख जमा किए, और आपको अलग-अलग समय पर कुल मिलाकर ₹14 लाख वापस मिले।

पैसे के रिटर्न के अलावा, आपके परिवार को ₹10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस पहले दिन से ही मिलेगा । अगर पॉलिसी लेने के बाद दूसरे या तीसरे साल में ही पॉलिसीहोल्डर के साथ कुछ हो जाता है, तो परिवार को पूरे ₹10 लाख तुरंत दे दिए जाते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने प्रीमियम कितना जमा किया , अगर आपका प्रीमियम सिर्फ ₹1 या ₹2 लाख ही क्यों न हो फिर भी परिवार को ₹10 लाख मिलेंगे । मनी बैक पॉलिसी में पैसा सुरक्षित रहता है और बढ़कर मिलता है।
इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको बीच बीच में पैसा मिलता रहेगा जिससे आप अपनी जिंदगी की कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। जैसे गाड़ी खरीदना ,घर को रिनोवेट करना ।

मनी बैक पॉलिसी में निवेश करने से आपको प्रीमियम पर इनकम टैक्स की छूट मिलती है।
मनी बैक पॉलिसी शेयर मार्केट से नहीं जुड़ी है, इसलिए इसमें कोई रिस्क नहीं है आपके पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है यह पॉलिसी उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जो निवेश में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।
जिन्हें भविष्य में 5 ,10 या 15 साल बाद पैसों की जरूरत है। जो लोग लाइफ इनश्योरेंस भी चाहते है और साथ में निवेश किया हुआ पैसे पर अच्छा रिटर्न भी चाहते हैं।
मनी बैक पॉलिसी उन लोगों के लिए है जो सुरक्षा और बचत का सही संतुलन चाहते हैं। मनी बैक पॉलिसी सिर्फ आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती है, बल्कि समय समय पर आपकी पैसों की जरूरतों को भी पूरा करती हैं ।

Disclaimer: किसी भी इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश करने से पहले उसके नियम व शर्तों (Terms and Conditions) को ध्यान से जरूर पढ़ें।
