क्या आपने कभी सोचा है कि आज आप काम पर जा रहे हो इसलिए पैसा मिल रहा है। लेकिन जिस दिन काम पर जाना बंद कर दोगे या काम नहीं करोगे उस टाइम भी आपको पैसा मिलना जारी रहेगा?
अगर आपने आज काम करना बंद कर दिया तो आपको पैसा नहीं मिलेगा। आप पैसा नहीं कमा रहे हो आप बस अपना समय बेच रहे हो। दुनिया के आधे से ज्यादा लोग सुबह उठते और काम पर जाते, पैसे कमाते और उसे खर्च करने के ऐसे जाल में फंसे हैं।लेकिन दुनिया के सबसे अमीर इन्वेस्टर वारेन बफेट ने इस जाल से निकलने का एक मंत्र दिया है।

अगर आप भी फाइनेंशियल फ्रीडम चाहते हो तो आपको सिर्फ सैलरी बढ़ाने पर फोकस नहीं करना है। आपको ज्यादा Passive Income बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। इनकम दो प्रकार की होती है—एक एक्टिव इनकम और दूसरा Passive Income।
जो इनकम आपके काम करने पर मिलती है जैसे आपकी नौकरी या खुद दुकान पर बैठना; इससे आप अपना समय बेचते हो और बदले में आपको पैसा मिलता है, इसी इनकम को एक्टिव इनकम कहते हैं।
जो इनकम आपके नहीं होने से भी आती रहे, चाहे आप सोते रहो या कहीं घूमने जाओ आपको पैसा मिलता रहेगा, इस इनकम को पैसिव इनकम कहते हैं।

रिच डैड पुअर डैड में लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने अमीर और गरीब के बीच जो अंतर है उसे अच्छी तरह समझाया है। गरीब लोग पैसे के लिए काम करते हैं लेकिन अमीर लोग पैसे से अपना काम करवाते हैं। आइए इसे अच्छी तरह समझते हैं।
इसे समझने के लिए सबसे पहले आपको एसेट और लायबिलिटी को समझना होगा। हर वह चीज़ जो आप एक बार करने के बाद आपके पॉकेट में पैसा आती रहे उसे एसेट कहते हैं। हर वह चीज़ जो आपकी जेब से पैसा निकालती है उसे लायबिलिटी कहते हैं। जैसे EMI पर ली गाड़ी अगर आप पर्सनल यूज़ करते हैं तो।

ज्यादातर लोग सैलरी बढ़ते ही लायबिलिटी खरीद लेते हैं जिससे उनकी जेब से पैसा निकलता रहता है और जेब खाली रहती है। लेकिन अमीर लोग क्या करते हैं? अपनी कमाई से सबसे पहले नए एसेट्स खरीदते हैं।
बिल गेट्स ने एक बार कहा था, अगर आपका बिजनेस इंटरनेट पर नहीं है तो जल्द ही आपका बिजनेस बंद हो जाएगा। पुराने समय में एसेट्स बनाने के लिए जिससे लगातार पैसा आए, लाखों रुपयों की जरूरत होती थी। लेकिन आज इंटरनेट ने इसे पूरी तरह बदल दिया है। आज आपके पास एक स्मार्टफोन, एक स्किल और इंटरनेट कनेक्शन होना काफी है। आप बिना किसी इन्वेस्टमेंट के बहुत सारे एसेट्स बना सकते हो।

असली अमीर मतलब बहुत बैंक बैलेंस होना नहीं है, बल्कि अपने समय पर आपका पूरा कंट्रोल होना है। असली आजादी तब है जब हर सुबह किसी मजबूरी के कारण बिस्तर से आपको उठना न पड़े।तो आज ही से सिर्फ ‘सैलरी’ के पीछे भागना छोड़िए और अपने लिए Cash Flow बनाना शुरू कीजिए!
