क्या आपको पता है? रिसेलिंग बिजनेस जैसे Shopsy , Meesho या GlowRoad इनमें जो रिसेलिंग करते हैं, वो बहुत पैसा कमाते हैं । अपने यूट्यूब वीडियो में भी बहुतों को बोलते देख होगा रिसेलिंग करो हर महीना लाखों कमाओ। लेकिन हकीकत कुछ अलग हैं। सुनने में आसान लगता हैं बिना इन्वेस्टमेंट के लाखों कमाओ घर बैठे लेकिन असलियत में इतना आसान न नहीं है ।

इस बिजनेस का एक ऐसा सच है जो रील्स और विज्ञापनों में कोई नहीं बताता ।
रिसेलिंग में आप सिर्फ एक माध्यम हो जो लोगों को प्रोडक्ट दिखाते हो , प्रोडक्ट कैसा होगा वह डिपेंड करता हैं सप्लायर के ऊपर । अपने किसी कस्टमर को एक सुंदर फोटो दिखाकर प्रोडक्ट का ऑर्डर लिया , लेकिन सप्लायर ने कस्टमर को खराब प्रोडक्ट भेज दिया , तो कस्टमर का आपसे भरोसा उठ जाएगा । लोग आपको गलत समझेंगे , सप्लायर को नहीं ।

भारत में जो लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं उसमें ज्यादातर लोग कैश ऑन डिलीवरी करते हैं । रिसेलिंग में 30% से 40% ऑर्डर कैंसिल हो जाता हैं । कभी कस्टमर का मूड बदल जाता हैं तो कभी कस्टमर प्रोडक्ट नहीं लेता हैं। जब ऑर्डर वापस हो जाता हैं तो आपको कोई प्रॉफिट नहीं मिलता ।
विज्ञापन में दिखता है कि आप अपने मर्जी से प्राइस सिलेक्ट करके प्रोडक्ट बेच सकते हो । लेकिन इंडिया का लोग स्मार्ट हो रहा हैं । जैसे ही आप ₹30 के प्रोडक्ट को अगर ₹100 करके किसी कस्टमर को दिखते हो तो कस्टमर तुरंत अपनी मोबाइल में उस प्रोडक्ट का प्राइस चेक करते हैं । आजके समय में हर किसी के मोबाइल में फ्लिपकार्ट, एमेजॉन , मेषों जैसे शॉपिंग ऐप होते हैं , जैसे ही उस प्रोडक्ट का असली प्राइस कस्टमर को पता चल जाता है तो कस्टमर आपसे प्रोडक्ट नहीं खरीदते । इसलिए आप ₹30 का प्रोडक्ट को ₹50 से ज्यादा मार्जिन नहीं ले सकते ।

शुरू-शुरू में हर कोई अपने रिश्तेदार से शुरू करते हैं । पहले महीने में आपसे 1या 2 सामान तो खरीद लेते हैं। लेकिन रोज-रोज के फोटो देख के आपसे परेशान हो जाते हैं और आपको ब्लॉक कर देते हैं। जब तक आप अनजान लोगों से बेचना शुरू नहीं करोगे तब तक इस बिजनेस में आप आगे नहीं बढ़ पाओगे । इसीलिए अनजान लोगों को बेचना शुरू करो ।
फिर भी बहुत लोग इस रिसेलिंग बिजनेस से बहुत पैसा कमा रहे हैं वो भी घर बैठे । उनका तरीका अलग है । वो हर जगह फोटो को शेयर नहीं करता । वह हर चीज ज नहीं बेचता । अगर वो काम कर रहे हैं , तो सिर्फ एक कैटिगरी पर ध्यान देगा जैसे मान लो कोई किचेन की प्रोडक्ट बेच रहा हैं तो वो किचेन का ही प्रोडक्ट बेचेगा । इससे क्या होता है मार्केट में उनकी एक अलग पहचान होता हैं।

वह सप्लायर का फोटो कभी यूज नहीं करते । वो खुद सप्लायर से प्रोडक्ट खरीदता हैं और उसे अपने तरीके से वीडियो या फोटो बना लेते हैं और इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक पर डालते हैं । वीडियो देख कर अनजान लोग भी उनपर भरोसा करते हैं और प्रोडक्ट ऑर्डर करते हैं।
वीडियो में जो बोलता हैं कि हर महीने लाखों कमाओ ।रिसेलिंग कोई रातों रात अमीर बनने का बिजनेस नहीं हैं, इसे करने के लिए आपका सब्र ,सही मार्केटिंग और रोज का 3 या 4 घंटा दिमाग लगाना पड़ता हैं । तो ही इस मार्केट से पैसा कमाने के चांसेज हैं।

