हमारा जिंदगी बहुत कठिनाइयों से भरा है , कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं चलता । इस कठिनाइयों के बीच अपने परिवार को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है । अगर आप अपने परिवार में अकेले कमाने वाला इंसान हैं, तो आपको एक टर्म इंश्योरेंस लेना सबसे महत्वपूर्ण काम है ।चलिए जानते हैं कि टर्म इंश्योरेंस क्या है और यह कैसे काम करता है, और आपके लिए यह क्यों जरूरी हैं । इन्हीं चीजों पर बात करेंगे आज इस टॉपिक पर, चलिए शुरू करते हैं।

टर्म इंश्योरेंस को अगर हम सरल भाषा में कहें तो यह एक लाइफ इंश्योरेंस है । इसमें क्या होता है कि आप एक फिक्स समय के लिए कंपनी को प्रीमियम देते हो । अगर इस टाइम पीरियड के दौरान पॉलिसीहोल्डर को कुछ हो जाए, तो पॉलिसीहोल्डर जिसको भी नॉमिनी कर रखा है, उसको एक बड़ी रकम मिलती है। जिससे परिवार अपना खर्च , बच्चों की पढ़ाई का खर्च आराम से उठा सके ।
बहुत ही कम मंथली या ईयरली प्रीमियम पर ₹1 करोड़ या उससे ज्यादा का लाइफ कवरेज मिलता है, जो आपको कुछ होने पर आपके परिवार को मिलेगा । अगर आप नहीं रहेंगे तब भी आपके परिवार को किसी के आगे झुकना नहीं पड़ेगा।

टर्म इंश्योरेंस की अच्छी बात यह है कि आप प्रीमियम में जितना पैसा डालोगे उसके ऊपर इनकम Tax की छूट मिलेगी ।
लेकिन कभी कभी लोग टर्म इंश्योरेंस लेते समय बहुत सी गलतियां कर देते हैं, जिससे बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है। आप भी अगर टर्म इंश्योरेंस लेने की सोच रहे हैं , तो इन बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है । ताकि भविष्य में आपको कोई परेशानी न हो ।
सबसे पहले ये चेक करिए कि कंपनी ने हर 100 क्लेम्स में से कितने को पास किया हैं । हमेशा यह ध्यान रखिए कि 95% से ज्यादा जिस कंपनी ने क्लेम्स पास किए हों, उसी कंपनी को चुनना चाहिए । 95% से ऊपर का CSR बहुत अच्छा माना जाता है।

IRDAI के मुताबिक Solvency Ratio कम से कम 1.5 होना चाहिए । इससे यह पता चलता है कि कंपनी फाइनेंशियल रूप से कितनी स्ट्रॉन्ग है , अगर कोई बहुत बड़ा क्लेम आ गया तो कंपनी झेल सकती है या नहीं।
हमेशा याद रखें, अपने बेसिक प्लान में गंभीर बीमारियों के लिए , Accidental Death Benefit या Waiver of Premium जोड़ना कभी मत भूलें ।

कभी भी इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले उसके टर्म्स एंड कंडीशंस और एक्सक्लूशन्स को बहुत ही ध्यान से पढ़ें।
टर्म इंश्योरेंस लेने के लिए सबसे सही उम्र है 20 से 30 साल। इस उम्र में अगर आप टर्म इंश्योरेंस लेते हैं, तो प्रीमियम सबसे कम होता है और पूरी जिंदगी के लिए यह प्रीमियम लॉक हो जाता है, जिससे आपका नुकसान नहीं होता या प्रीमियम कम रहता है।

टर्म इंश्योरेंस कोई खर्च नहीं बल्कि यह जिम्मेदारी है। कल की चिंता छोड़िए, अपने परिवार की सुरक्षा कीजिए । आपकी फैमिली आपके लिए सबसे पहले है। उम्मीद है इस आर्टिकल से आपको अपने लिए एक सही प्लान चुनने में मदद मिली होगी।
Disclaimer यह आर्टिकल सिर्फ एक जानकारी के लिए है । कोई भी इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले कंपनी के टर्म्स एंड कंडीशंस और डॉक्यूमेंट्स ध्यान से पढ़ें।
