आज के युग में इंटरनेट सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, आज के टाइम में आप इंटरनेट से लाख कमा सकते हैं वह भी घर बैठे , चाहे आप स्टूडेंट हों , या हाउस वाइफ ,इससे कोई मतलब नहीं की आप क्या हो क्या करत हो , पार्ट टाइम फुल टाइम हर तरीके से आप इंटरनेट पर काम करके लाखों रुपये कमा सकते हो , वह भी घर बैठे बैठे ।

आज के टाइम में पैसा कमाना एकदम आसान हो गया है, कोई भी इंटरनेट से पैसा कमा सकते हैं। आपको कहीं काम ढूंढने जाने की जरूरत नहीं ,बस आपके पास इंटरनेट की सुविधा और एक अच्छी डिवाइस जिसमें इंटरनेट ठीक से चले। आप भी अगर चाहते हैं, कि इंटरनेट से मोटी कमाई करने के लिए तो यह आर्टिकल आपके लिए ही बना है इसे लास्ट तक पढ़ें।
अगर आपके पास एक लैपटॉप/मोबाइल और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन हैं, तो आप भी हर महीने इंटरनेट से एक अच्छी इनकम कर सकते हो, चाहे आप स्टूडेंट हों, हाउसवाइफ, या कहीं नौकरी करती हों l आईए जानते हैं घर बैठे ऑनलाइन पैसे कमाने का कुछ आसान तरीकों के बारे में ।
1. फ्रीलांसिंग

सबके पास अपना अपना स्किल होता हैं । अगर आपके पास भी कोई ऐसा कोई स्किल है जो लोगों के कम आए तो आपके लिए फ्रीलांसिंग सबसे बढ़ीया है । इसमें आप दुनियाभर के क्लाइंट्स का काम कर सकते हैं । बदले में आपको पैसा मिलेगा ।इसमें आप वेब डिजाइनिंग , कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग , वीडियो एडिटिंग , सोशल मीडिया मैनेजमेंट डेटा एंट्री, ये सब काम कर सकते हो ।
शुरू करने के लिए फ्रीलांसिंग पर अपना फ्री में अकाउंट खोलें एक शानदार प्रोफाइल बनाइए और काम के लिए अप्लाई कर दीजिए ।
2. ब्लॉगिंग

अगर आप अच्छा लिख सकते हैं तो ब्लॉगिंग आपके लिए एक शानदार ऑप्शस हो सकता है । अगर आप किसी विशेष विषय जैसे ट्रैवल,कुकिंग, स्टोरी राइटिंग, फाइनेंस या एजुकेशन इनमें अच्छा लिख सकते हो तो ब्लॉगिंग आप घर बैठे शुरू कर सकते हो ।
वर्डप्रेस पर या ब्लॉगर पर अपना ब्लॉग बनाइए , ऐसा कंटेंट बनाइए जिसकी लोगों की जरूरत है ,जब आपके ब्लॉग में ट्रैफिक आना शुरू हो जाएगा तो इसे monetize कर सकते हो l Google adsense से पैसा कामा सकते हो। स्पॉन्सर्ड के जरिए , या एफिलिएट मार्केटिंग से।
3. यूट्यूब चैनल खिले

दुनिया में वीडियो कंटेंट दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है , अगर आपको नए नए जगह घूमना पसंद हैं , आप कुछ सिखा सकते हैं एजुकेशनल वीडियो, गेमिंग, कुकिंग, रोस्टिंग, टेक रिव्यूज या व्लॉगिंग (Vlogging)। यहां हर तरीके का वीडियो बना सकते हैं आप , अगर इनमें आपकी दिलचस्पी है तो आपके लिए यूट्यूब बढ़िया है।
जब आपका चैनल पर 1000 सब्सक्राइबर होगा उसके बाद 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा होगा तब आपकै चैनल मोनिटाइज हो जाएगा । उसके बाद google adsense से पैसा कमा सकते हो। इसके अलावा आप स्पॉन्सर्स से भी पैसा कमा सकते हो ।
4. एफिलिएट मार्केटिंग

अगर आपके पास कोई रोडक्ट नहीं है लेकिन आक कुछ बेचना चाहते हो , खुद के प्रोडक्ट के बिना भी आप लोगों को प्रोडक्ट बेच के पैसे कमाने का यह एक बेहतरीन आइडिया है ।आप एमेजॉन या फ्लिपकार्ट या किसी अन्य कंपनी के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ते हैं।
वहां आपको प्रोडक्ट का स्पेशल लिंक मिलता है, उस लिंक को शेयर करना है , जब भी आपके शेयर किया हुआ लिंक से कोई सामान खरीदता हैं तो आपको उसका कमीशन मिलता है। आप इन लिंक्स को सोशल मीडिया फेसबुक ,इंस्टाग्राम telegram, whatsapp पर शेयर कर सकते हो ।
5. ऑनलाइन कोर्स बेचना

अगर आप किसी सब्जेक्ट में एक्सपर्ट हैं जैसे मैथ्स ,इंग्लिश , कोडिंग या कोई विशेष विषय आप उसका एक कोर्स बनाकर के ऑनलाइन बेच सकते हैं और लोगों को सीखने में मदद कर सकते हैं । आज कल हर कोई सीखने के लिए पैसा देने के लिए तैयार है। कोर्स को सिर्फ एक बार बनाना हैं और उसे आप लाइफटाइम बेचकर पैसा कमा सकते हो ।
लेकिन एक बात ध्यान रहे , इंटरनेट आपको पैसा कमानेका मौका टोह जरूर देता हैं लेकिन जहां लोगों को पैसा कमाने का मौका देता है। वहीं फ्रॉड और स्कैम भी हो सकता है जिसे आप अपना पैसा गंबा भी सकते हैं । कुछ बातों का ध्यान रखें ।
कोई काम इंटरनेट पर शुरू करने के लिए कभी भी पैसा न दें , आप को बता दे जो कंपनी आपको काम देने के लिए पैसा मांगती है वह अक्सर फ्रॉड होती है। इसलिए कभी पैसा न दे ।
इंटरनेट आपको रातों रात अमीर नहीं बनाता , अगर कोई बोले कि आप रातों-रात अमीर बन जाएंगे इस लिंक पर क्लिक करो ,तो कभी मत करना , कहने का मतलब शॉर्टकट से बचें । इंटरनेट से पैसा कमाने के लिए आपको इंतेजार करना पड़ेगा । ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए आपको 3 से 6 महीने या अधिक का समय लग सकता है । लगातार बने रहना होगा। मेहनत से काम करते रहिए आप को सफलता मिलेगी ।

घर बैठे पैसा कमाने के लिए कोई जादू की छड़ी नहीं है। आपको एक सही स्किल और मेहनत की जरूरत होती है। आप अपने हिसाब से किसी एक तरीके को चुनें और अच्छी तरह सीखिए उसके बाद काम शुरू कीजिए ।हमेशा याद रखना शुरुआत हमेशा छोटी होती है, लेकिन लगातार आप इसमें बने रहोगे तो एक न एक दिन जरूर लाखों कमाएंगे ।
