आज के टाइम में अपनी जरूरोटों को पूरा करने के लिए लोगों को लोन या क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ती है, लोन या credit कार्ड लेने के लिए अक्सर लोग बैंक में जाते हैं, शायद आपको पता नहीं लोन देने से पहले बैंक आपका क्या देखता हैं ?
लोन देने से पहले बैंक जो देखते हैं वह है आपका CIBIL score। यही CIBIL score की वजह से बैंक आपको आसानी से लोन या क्रेडिट कार्ड देते हैं ।चलिए जानते हैं CIBIL score क्या है और इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है ।

1. CIBIL Score क्या है?
सिबिल स्कोर 3 अंक का एक संख्या होती है जो कि 300 से लेकर 900 तक होती हैं। यह संख्या आपका पिछली लोन या क्रेडिट कार्ड का हिस्ट्री दिखाती है। अपने पिछली लोन का EMI टाइम से दिया है या नहीं , क्रेडिट कार्ड का बिल टाइम से भरा या नहीं । आसान भाषा में समझें बैंक के लोन की EMI ओर क्रेडिट कार्ड का बिल देने में आप कैसा है आप भरोसेमंद है या नहीं । यह स्कोर क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड द्वारा तैयार किया जाता है।
आपका क्रेडिट score 300 से लेकर 549 है तब आपको लोन मिलने में मुश्किल है ।
550 से 649 अगर आपका स्कोर इसके बीच में है तो लोन तो आपको मिलेगा लेकिन लोन का ब्याज ज्यादा होगा l
आपका स्कोर 650 से 749 है तब लोन ओर क्रेडिट कार्ड आसानीसे मिल जाएगा l
750 से 900 होगा तो बैंक आपको सबसे कम ब्याज पर लोन ऑफर करेगा ,ये सबसे बढ़िया स्कोर माना जाता हैं ।

2, CIBIL score को बढ़ाने का असरदार तरीका
अगर आपका CIBIL score कम हे तो डरने की कोई जरूरत नहीं हैं ,आप अपनी कुछ फाइनेंसियल डिसिप्लिन को अपनाकर इसे बढ़ा सकते है ।
समय पर EMI ओर बिल
आप का सिबिल स्कोर का 35% इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने EMI ओर बिल समय पर भरते हैं या नहीं ।आप क्रेडिट कार्ड का बिल ओर लोन का EMI आखिरी तारीख से पहले बैंक को भर दे ।
अगर आप खुद नहीं भर सकते या डेट भूल जाते हो तो इसके लिए एक बढ़िया ऑप्शन है ऑटो डेबिट ,आप ऑटो डेबिट चुन लें, ,इसे क्या होगा आपका बिल ऑटोमैटिक डेबिट हो जाएगा समय पर ।
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो
क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो को हमेशा 30%से कम रखे आपकी क्रेडिट कार्ड की जो भी लिमिट है ,उसका पूरा इस्तेमाल न करिए हमेशा कोशिश कीजिए कि 30%से ज्यादा ना हो l
मान लीजिए आपके क्रेडिट कार्ड का लिमिट है ₹1,00000 आप महीने में ₹30,000 से ज्यादा खर्चा मत कीजिए । इससे बैंक यह समझता है कि आप क्रेडिट कार्ड पर निर्भर नहीं है।
बार-बार लोन अप्लाई
बार-बार लोन के लिए अप्लाई करना बंद कीजिए जब आप बार बार लोन अप्लाई करते हो तब बैंक आपके क्रेडिट स्कोर का जांच करते हैं , जिसे Hard Inquiryकहते है , ज्यादा Hard Inquiry से CIBIL score घट जाती है।

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद मत कीजिए
पुराना क्रेडिट कार्ड को कभी बंद मत कीजिए लोग इसी में गलती कर देते है कि वह अपनी पुराने क्रेडिट कार्ड को बंद कर देता हैं । एक बात ध्यान दीजिए आपका क्रेडिट हिस्ट्री जितना पुराना होगा उतना ही CIBIL score अच्छी होगी ।
अगर आपके पास कोई पुराना क्रेडिट कार्ड है लेकिन आप उसे इस्तेमाल नहीं करते तब भी आप उसे बंद मत करिए बस एक बात ध्यान रखें उसकी सालाना फीस बहुत ज़्यादा न हो ,जितना पुराना क्रेडिट हिस्ट्री उतना मजबूत क्रेडिट score ।
CIBIL score जांच
हम लोग कभी CIBIL score को चेक ही नहीं करते । हर साल आप अपने सिबिल स्कोर को कम से कम 2 बार फ्री में चेक करना चाहिए ।
इससे क्या होता है, कई बार बैंक की गलती की वजह से गलत दिखाता है। मान लो आपने लोन का emi EMI तो दे दिया लेकिन रिपोर्ट में पेंडिंग दिखा रहा है । अगर ऐसा कोई गलती आपको नजर आए तो तुरंत आपको यह काम करना है , सिबिल की वेबसाइट में जाकर Dispute Raise करें।

मैं यह नहीं कहूंगा कि ऊपर दिए गए तरीकों से आपका रातों रात सिबिल स्कोर बढ़ेगा लेकिन हां दिए गए तरीकों को अपनाकर 3 से 6 महीने के अंदर आपके सिबिल स्कोर में बदलाव देखेंगे ।सिबिल स्कोर रातों रात नहीं बढ़ता ।
