Personal Finance

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करना आपके लिए सही है या गलत?

हर कोई अपने पैसे को बचाना (Save) चाहता है, ताकि भविष्य (Future) में कोई दिक्कत न आए पैसों को लेकर । कोई टैक्स (Tax) से बचने के लिए, कोई घर बनाने के लिए पैसा निवेश करता है, कोई गाड़ी खरीदने के लिए पैसा निवेश करता है, कोई बच्चे की एजुकेशन (शिक्षा) के लिए पैसा निवेश करता है l हर कोई अपना-अपना गोल लेकर अपना पैसा निवेश करता है।

भारत में जोभी सुरक्षित निवेश और टैक्स फ्री निवेश की बात आती हैं सबसे पहले PPF का नाम ही आता है। अगर आप भी PPF में पैसा निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि PPF में निवेश करने से आपका क्या फायदा होगा और क्या नुकसान होगा। आइए जानते हैं कि आपको PPF में पैसा जमा करना चाहिए या नहीं।

1000044795

PPF में पैसा जमा क्यों करना चाहिए?

1.100% सुरक्षा की गारंटी

PPF पूरी तरह भारत सरकार के द्वारा समर्थित है। इसका मतलब शेयर मार्केट में कितनी भी गिरावट आए, आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है। आपको कोई भी रिस्क लेने की जरूरत नहीं है। आपका पैसा पूरी तरह सेफ और सिक्योर (Safe and Secure) रहता है।

2. बेहतरीन टैक्स बचत

टैक्स बचाना हर कमाने वाले व्यक्ति की प्राथमिकता होती है। लोग अपनी मेहनत की कमाई का एक बड़ा हिस्सा टैक्स में जाने से बचाना चाहते हैं । PPF को टैक्स सेविंग के लिए सबसे बेस्ट इन्वेस्टमेंट कैटेगरी में गिना जाता है। हर साल आप ppf में जितना पैसा जमा करोगे उतने पैसे पर टैक्स छूट मिलेगी।

अगर मान लो साल में आप ₹50,000 जमा कर रहे हैं, तो उस ₹50,000 रुपये के ऊपर आपको टैक्स का लाभ मिलेगा।

15 साल के बाद मैच्योरिटी के समय जितना पैसा मिलेगा, उसके ऊपर भी आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा, वह पूरी तरह टैक्स फ्री होगा।

3. कंपाउंडिंग

PPF में हर साल जितना अमाउंट ब्याज के रूप में मिलता है। उस अमाउंट को आपके मूलधन के साथ जोड़ दिया जाता है। 15 साल तक पैसा जमा रहने के कारण आपका पैसा कंपाउंड होता है ।

4. निवेश में लचीलापन

आप एक वित्तीय वर्ष (Financial Year) में कम से कम ₹500 और अधिकतम ₹1,50,000 तक जमा कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो यह पैसा आप हर महीने दे सकते हैं या साल में एक बार दे सकते हैं।

1782241618663

PPF में पैसा जमा करने के नुकसान

1. 15 साल का लंबा लॉक-इन पीरियड

PPF की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि इसमें आपका पैसा 15 साल तक लॉक हो जाता है। अगर आपको 5-6 साल के लिए पैसा निवेश करना है तो PPF अच्छा नहीं है। हालांकि 7 साल बाद कुछ पैसा आप निकाल सकते हैं, लेकिन उसमें भी बहुत सारी शर्तें होती हैं।

2.महंगाई का मुकाबला करने में कमज़ोर

इंडिया में हर साल महंगाई बहुत तेजी से बढ़ती है,फिलहाल PPF पर हर साल 7.1% के आस-पास ब्याज मिलता है। सुरक्षित होने के लिहाज से तो यह ठीक है, लेकिन लंबे समय के लिए ठीक नहीं है। अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) या शेयर मार्केट इसके मुकाबले बेहतर हैं।

3. निवेश की सीमा

आप एक साल में ₹150000 निवेश कर सकते हो, इससे ज्यादा नहीं कर सकते। अगर आपकी इनकम ज्यादा है और आप चाहते हैं कि साल में 2 से 3 लाख रुपये निवेश करें, तो आपके लिए PPF नहीं है।

1000044796

PPF में निवेश करना तब ठीक है जब आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं—जैसे बच्चों की उच्च शिक्षा, उनकी शादी या आपका खुद का रिटायरमेंट। और अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे पर 1% भी रिस्क न हो, तो PPF आपके लिए बिल्कुल अच्छी है।

PPF में निवेश करना कब गलत है? यदि आप चाहते हैं कि आपके निवेश किए हुए पैसे 5-6 साल में रिटर्न मिल जाए, तो आपके लिए PPF ठीक नहीं है।

लास्ट में एक बात, आप अपने सारे पैसे को एक ही जगह पर निवेश मत कीजिए। समझदारी इसमें है कि पैसे की सुरक्षा और टैक्स फ्री लाभ के लिए कुछ पैसा PPF में निवेश करिए, और पैसे को तेजी से बढ़ाने के लिए कुछ पैसा म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करिए।

1000044793
Finhindi June 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *