हम जो फाइनेंसली आगे बढ़ नहीं पा रहे हैं , उसके पीछे हमारी गलतियां छुपी हैं । हम कहीं न कहीं ये गलतियां जरूर करते आ रहे हैं , जिसके कारण हम दिन ब दिन गरीब हो जा रहे हैं । पैसे तो हम हर महीने ठीक ठाक कमा लेते हैं । लेकिन महीने की अंत तक एक भी रुपया बचता नहीं , दोस्तों से उधार लेना पड़ता है। यहॉ हम उन्हीं चीजों पर बात करेंगे जो हमें आगे बढ़ने से रोक रही हैं।

इंसान के पास सोचने की शक्ति तो है , लेकिन लोग कभी नहीं सोचते कि मैं यह काम किसलिए कर रहा हूँ, क्या इस काम से मेरा लाभ होगा या नुकसान । लोग बिना सोचे समझे ऐसी चीजों पर पैसा लगा देते हैं जो उनकी जेब से लगातार पैसा निकालती हैं ।
मेरे एक दोस्त की बात बताता हूं , दोस्त की नौकरी लगे बस दो साल हुए थे , मैंने उसको बहुत समझाया था लेकिन वह नहीं माना। उसने क्या किया , एक गाड़ी लोन पर खरीद ली । उसका ऑफिस भी ज्यादा दूर नहीं था उसके पास ऑलरेडी एक बाइक थी । शुरू शुरू में तो वह गाड़ी लेकर ऑफिस जाता था। ब्रांडेड कपड़े पहनकर गाड़ी लेकर घूमने जाता था लेकिन जैसे ही महीने का अंत आता है, वह मुझे फोन करता है और मुझसे पैसा उधार मांगता है।

हर महीने उसकी सैलरी का एक बड़ा हिस्सा गाड़ी की EMI, पेट्रोल और मेंटेनेंस में चला जाता था । उसकी गाड़ी की कीमत भी हर दिन घट रही है। अब दोस्त फोन करता है तो कहता है कि मैंने गाड़ी लेकर बहुत बड़ी गलती कर दी ।इसी को दिखावे का खर्च कहते है।
दोस्त के पास ऑलरेडी एक बाइक थी, उसको गाड़ी की जरूरत नहीं थी फिर भी उसने गाड़ी में अपनी मेहनत की कमाई का आधा हिस्सा लगा दिया । गाड़ी हर दिन उसका पैसा खर्च कराती है, न कि पैसा कमाकर देती है। इसी दिखावे की गलती की वजह से हम दूसरों से पीछे रह जाते हैं और गरीब बनने के रास्ते पर चलते हैं।
जैसे ही लोगों की सैलरी बढ़ाती है, लोग अपना खर्चा भी बढ़ा देते हैं। घर में खाने के बजाय महंगे महंगे होटल रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं , दोस्तों के साथ बेमतलब की पार्टी करने लगते हैं। इसी को इन्फ्लेशन लाइफस्टाइल कहते हैं । आपकी कमाई तो बढ़ती है लेकिन इन्फ्लेशन लाइफस्टाइल के कारण आपका बचत जीरो हो जाता हैं ।
लोग क्या करते हैं, अपनी इनकम या हर महीने आने वाली सैलरी पर डिपेंड रहते हैं । आप को बता दे सिर्फ एक ही इनकम और सैलरी के ऊपर डिपेंड रहना आपका फाइनेंसली बहुत ज्यादा रिस्क रहता हैं। अगर वह एक इनकम या सैलरी बंद हो जाए तो आपकी पूरी आर्थिक व्यवस्था खत्म हो जाती है। इसलिए अमीर लोग कभी भी एक इनकम सोर्स पर भरोसा नहीं करते । उनके पास इनकम के मल्टीपल ऑप्शंस होते हैं।

बिना सोचे समझे , इंटरनेट पर जो दिखा वही खरीदना , या सिर्फ मूड के हिसाब से खर्चा करना एक बहुत बड़ी गलती है।यह पैसे की सबसे बड़ी बर्बादी है । इससे आप गरीबी के रास्ते पर चल रहे हो ,न कि अमीरी के ।
बहुत से लोगों को मैं देखता हूँ, वह लोग क्या करते हैं कि अपने पैसे को सेविंग अकाउंट में डाल देते हैं। लेकिन सिर्फ सेविंग अकाउंट में पैसे को रखना भी बहुत बड़ी गलती है। इसका कारण है महंगाई ।

सेविंग अकाउंट आपको कितना परसेंट ब्याज देता हैं मान लो 3 या 4 % हर साल । लेकिन हर साल महंगाई कितना परसेंट बढ़ती है मान लो 6% ।आपको हर साल जितना ब्याज मिल रहा है, उससे ज्यादा तो महंगाई बढ़ रही है। तो मेरे कहने का मतलब है कि सेविंग अकाउंट में हर साल पैसे की कीमत कम हो रही है।
अमीर आप इस बात से नहीं बनते कि आप कितना कमा रहे हो, अमीरी उस बात पर निर्भर करती है कि आप कितना बचा रहे हो और कहाँ निवेश कर रहे हो ।
