Personal Finance

कंपाउंडिंग का जादू: छोटे निवेश से बड़ा फंड बनाने का रहस्य

हम सब लोग अपनी जिंदगी में अमीर बनना चाहते हैं । हम चाहते हैं कि हमारी जिंदगी में पैसों की कोई कमी न हो । जब मर्जी तब पैसा खर्च करूँ ,जो मन करे वह खरीदूँ । एक आलीशान जिंदगी जिएं जिसमें पैसों के कारण कोई कमी न रहे ।

इसीलिए लोग अपने पैसे को निवेश करते हैं , क्या आपको पता है हम जो कमाई करते हैं उससे हम अमीर नहीं बनते अमीर बनने के लिए कंपाउंडिंग को हमें गौर से समझना पड़ेगा ।

चलिए आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कंपाउंडिंग क्या है, यह कैसे काम करता है हम इस कंपाउंडिंग से कैसे अमीर बन सकते हैं।

कंपाउंडिंग को आम भाषा में चक्रवृद्धि बोला जाता है। यह तब होता है जब आपको निवेश किए हुए पैसे पर ब्याज मिलता है , और उस ब्याज के ऊपर और भी ब्याज मिलता है उसको हम कंपाउंडिंग कहते हैं ।

अगर आपको कंपाउंडिंग की शक्ति को ठीक से जानना है तो साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर समझना होगा। तब जाकर आपको कंपाउंडिंग की क्या पावर है समझ में आएगा ।

साधारण ब्याज क्या है ? इसमें आपको हर साल अपनी मूल राशि पर ब्याज मिलता है , लेकिन कंपाउंडिंग में पहले साल

जो मूल राशि के ऊपर ब्याज मिला है वह ब्याज मूल राशि में जुड़ जाएगा और दूसरे साल उस पूरी राशि पर ब्याज मिलेगा ।कंपाउंडिंग में ब्याज की राशि मूल राशि में जुड़ जाती है लेकिन साधारण ब्याज में ऐसा नहीं होता ।

एक उदाहरण , सीता और गीता दोनों बहनों हैं , दोनों की जॉब लगी है उनकी सैलरी 20 हजार है ,दोनों सोचते हैं कि अपनी 50% सैलरी 5 साल के लिए निवेश करें । सीता ने निवेश किए साधारण ब्याज में 10 हजार रुपये हर महीने । लेकिन गीता ने निवेश किए चक्रवृद्धि ब्याज पर 10 हजार हर महीने । दोनों को 10% सालाना इंटरेस्ट रेट मिलता है।

सीता ने निवेश किया ₹10,000 x 60 =600000और गीता ने निवेश किया ₹10000x 60=600000 5 साल बाद दोनों ने सेम निवेश किया ।सीता को 5 साल बाद साधारण ब्याज 10% के हिसाब से मिला हुआ ब्याज होगा ₹1,52,500 सीता का टोटल 5 साल में निवेश ₹ 600000 +1,52,500 =₹7,52,500 सीता को 5 साल बाद इतना पैसा मिलेंगे लेकिन गीता को 5 साल बाद 10% चक्रवृद्धि ब्याज की हिसाब मिला ब्याज ₹1,74,249 होगा। गीता 5 साल में निवेश किया था ₹600000 +174249=7,74,249 गीता को 5 साल बाद इतना पैसा मिला।

गीता को सीता के मुकाबले ₹21,749 रुपये ज्यादा मिले लेकिन दोनों ने तो एक जैसा ही पैसा निवेश किया था, दोनों को समान इंटरेस्ट रेट मिला और दोनों ने 5 साल के लिए निवेश किया, फिर भी एक को ज्यादा क्यों मिला?

इसी को कहते हैं कंपाउंडिंग का जादू । कंपाउंडिंग का फायदा उठाने के लिए 3 चीजें सबसे महत्वपूर्ण हैं । आप जितनी कम उम्र में निवेश करेंगे आपके पैसे को बढ़ाने के लिया उतना ही समय मिलेगा ।कंपाउंडिंग का जादू 2 5 सालों में नहीं दिखता

यह जादू देखने के लिए आपको 20 25 साल रुकना पड़ेगा ।अपने निवेश को बीच में ना रोकें , लगातार निवेश करते रहिए ।

कंपाउंडिंग कोई रातों रात अमीर बनाने वाली स्कीम नहीं है, यह धीरज और लगातार निवेश का खेल है। यदि आप भी भविष्य में फाइनेंस सुरक्षा चाहते हैं ,तो आज से ही अपनी निवेश किसी अच्छी जगह पर शुरू कर दें।

Finhindi June 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *