आज हमारा देश डिजिटल भारत हो चुका है। पानी-पूरी वाले से लेकर बड़ी से बड़ी दुकान , हर जगह UPI ही चलता है । अगर आप ₹20 की पानी-पूरी खाओगे तब भी आप UPI से पेमेंट कर सकते हो l ऑटो वाले , रिक्शा वाले, सबको आप UPI से पेमेंट कर सकते हैं।
आज के डेट में बिना पैसे लिए आप घर से बाहर आराम से जा सकते हो कोई प्रॉब्लम नहीं होगा । डिजिटल लेन-देन बढ़ रहा है वैसे ही आपके मन में भी कुछ सवाल होंगे, क्या UPI सेफ है? UPI से फ्रॉड हो सकता है? ताकि आपकी मेहनत की कमाई कोई चोरी करके ले न जाए ।
बड़ा सवाल है क्या UPI से पेमेंट करना हमारे लिए पूरी तरह से सुरक्षित है?

जवाब है हां , UPI तकनीकी रूप से सुरक्षित है, लेकिन लोगों के ऊपर निर्भर करता है कि आप कितनी सावधानी रखते हो।
1. UPI की सुरक्षा

UPI को NPCI (National Payments Corporation of India) ने बनाया है ,UPI को भारतीयों रिजर्व बैंक RBI ने बहुत नियमों से देखता हैं। UPI की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कोई तकनीकों का इस्तेमाल क्या है।
आप को पाता होगा की UPI का लेने देने तबतक पूरा नहीं होता जबतक आप अपना MPIN (Mobile PIN) नहीं डालते । यह PIN सिर्फ आपको पता होतै है अगर कभी आपका फोन चोरी हो जाए तब भी कोई आपके पैसे निकल नहीं सकते । कारण MPIN उसको पता नहीं है।
एक बढ़िया फीचर है SIM-Binding Security, इसमें यह होता है आपका UPI ऐप केवल उसी स्मार्टफोन में काम करेगा जिसमें बैंक अकाउंट के साथ रजिस्टर फोन नंबर वाला सिम कार्ड हो । कई बार लोग सोचते हैं कि दूसरे मोबाइल में UPI ऐप लॉग-इन कर लेता हूँ, लेकिन यह दूसरे मोबाइल में काम नहीं करेगा ।
2. UPI Froud

UPI के सर्वर को हैक करके किसी का पैसा आज तक चोरी नहीं हुआ है। फ्रॉड जितने भी हुए हैं , फ्रॉडस्टर लोगों को अपनी बातों में फुसलाकर गलतियॉ करवा लेते हैं । और आपका अकाउंट खाली कर देते हैं।
मेरे दोस्त को उस दिन एक फोन कॉल आया था फ्रॉडस्टर का, फ्रॉडस्टर कहते हैं कि आप 5 लाख की लॉटरी जीते हैं । अगर आपको 5 लाख चाहिए तो इस लिंक पर क्लिक करे। लेकिन मेरा दोस्त ने बेसा नहीं किया और उसका पैसा बच गया । आपको उस लिंक के जरिए पैसे पाने की नहीं गवाने की रिक्वेस्ट भेजते हैं, जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करके MPIN डालते हो तुरंत आपका अकाउंट खाली हो जाएगा ।
बोहोत लोग गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढते हैं ,(phone pay,google pay) लेकिन फ्रॉडस्टर गूगल पर भी फेक कस्टमर नंबर डाल देते हैं। जब आप उस पर कॉल करते हो, तो वे लोग आपसे कुछ गलत काम करवाकर आपका फोन हैक कर लेते है। और आपका अकाउंट तुरंत खाली कर देते हैं।
आज कल इक नया ट्रेंड चल रहा हैं फ्रॉडस्टर का ,फ्रॉडस्टर किसी दुकानदार के QR code के ऊपर चुपके से अपना QR code चिपका देते है। आप दुकानदार को पैसा देने के लिए उस Qr को स्कैन करते है और आप बिना देखे उसपर पैसा भेज देते हो और पैसा फ़्राउडस्टर के पास चला जाता हैं।
3. UPI सुरक्षित कैसे रखें

अगर आप सावधानी से कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपके साथ कोई UPI फ्रॉड नहीं कर पाएगा । फ़्राउडस्टर को बस आपकी गलती का इंतजार होता हैं।
UPI PIN सिर्फ पैसा भेजने और पैसा देखने के लिए इस्तेमाल होता है , न कि पैसा रिसीव करने में UPIPIN इस्तेमाल नहीं होता, कोई अगर आपसे बोले कि में आपको पैसा भेज रहा हूँ, पैसे रिसीव करने के लिए MPIN डालिए तो आप बिल्कुल भी न डाले। वो फ्रॉड होता है। कभी भी पैसा रिसीव करने के लिए MPIN न डाले।
जब भी आप किसी दोस्त या किसी व्यक्ति को पैसा पेमेंट करें तो सबसे पहले नाम जरूर चेक करे । उसके बाद ही पे करिए ।
अगर आपसे कॉल करके UPIPIN या OTP मांगे तो कभी मत देना , अगले वाला खुद को बैंक मैनेजर ही क्यू न बोलें । बैंक कभी फोन पर आपसे OTP नहीं मांगते l
आज कल सोचैल मीडिया पर आने वाले लिंक जैसे आप इस लिंक पर क्लिक करो आपको फ्री डेटा मिलेगा ऐसे लिंक कभी भी न खोलें । अगर इसको ओपन करोगे तो आपके साथ फ्रॉड हो सकता है इसीलिए यह सब लिंक कोभी न खोले ।

अगर पैसा भेजते समय spam या कोई वार्निंग आए तो तुरंत रुक जाना है और सोच समझकर ही पेमेंट करे ।
4. फ्रॉड हो जाए, तो तुरंत यह काम करें।
अगर आपके साथ फ्रॉड हो जाए तो आपको ये काम तुरंत करने चाहिए । ताकि आपका पैसा तुरंत वापस मिल सके ।
अपने बैंक के कस्टमर केयर से बात करे और उस ट्रांजेक्शन की रिपोर्ट करे ।
1930 पर कॉल करे , साइबर फ्रॉड से बचने के लिए 1930 नेशनल हेल्पलाइन नंबर जारी किया हैं। फ्रॉड होने के बाद आप जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी इस नंबर पर कॉल करके बताएंगे तो ,आपके पैसा मिलने के चांस बहुत ज्यादा होते हैं। आप ऑनलाइन भी कंप्लेंट कर सकते हो cybercrime.gov.in
सच बात कही जाए तो UPI बहुत ही सुरक्षित ऐप है, लेकिन हमारी कुछ गलती की वजह से हमारे साथ फ्रॉड होता है। आप सतर्कता से इस्तेमाल करें तो UPI बोहोत अच्छा पेमेंट का जरिया है।

