आज के समय में हर कोई अपने पैसे को बढ़ाना चाहता है, लेकिन लोगों के पास सही जानकारी नहीं होती है इसके कारण बहुत से लोग शेयर मार्केट में निवेश नहीं करते हैं। लोगों को लगता है शेयर मार्केट में निवेश करेंगे तो पैसा डूब जाएगा । यह डर बिल्कुल सही है, अगर आप बिना जानकारी के शेयर मार्केट में पैसा लगाओगे, तो आपका पैसा डूबने का चांस 95% हो जाता है।
लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यदि आप अपने पैसों को बिना डरे बढ़ाना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) और SIP आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

1. म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) क्या है?
म्यूचुअल फंड को आप सामूहिक फंड कह सकते हैं।
जब आप किसी म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश करते हो, तो आपकी तरह अन्य लोगों ने भी म्यूचुअल फंड में पैसा निवेश किया होता है। इन लाखों लोगों का पैसा इकट्ठा किया जाता है।
इस बड़े फंड को चलाने के लिए एक फंड मैनेजर होता है जिसके पास मार्केट की पूरी नॉलेज (जानकारी) होती है।कब मार्केट ऊपर जाएगा और कब मार्केट नीचे जाएगा । वह फंड मैनेजर अपनी नॉलेज से इन पैसे को अलग-अलग जगहों जैसे—शेयर बाजार (Stocks), सरकारी बॉन्ड्स या गोल्ड में निवेश करता है।
इसको एक उदाहरण से समझे
मान लीजिए आपको एक JCB मशीन खरीदनी है लेकिन आपके पास सिर्फ ₹1,00,000 हैं, JCB का प्राइस है ₹50,00,000 । आप अकेले ये मशीन नहीं खरीद सकते । अगर आपके जैसे 50 लोग मिल जाएं और सभी एक-एक लाख रुपये इकट्ठा करें, तो यह JCB मशीन खरीदी जा सकती है। उसके बाद उस JCB मशीन से जो भी कमाई होगी, वह 50 लोगों में बराबर बांट दी जाएगी। म्यूचुअल फंड भी ठीक इसी तरह काम करता है।
2. SIP क्या है?
म्यूचुअल फंड में आप 2 तरीके से अपने पैसे को निवेश कर सकते हैं। पहला है लंपसम (Lump sum) – आप जितना पैसा निवेश करना चाहते हैं, उतना पैसा एक बार में निवेश कर देना, और दूसरा है SIP।
आपको बता दें कि SIP का पूरा नाम है Systematic Investment Plan । यह कोई अलग से फंड नहीं है बल्कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है।
SIP से हर महीने आप अपने पैसे से जितनी SIP करना चाहते हैं (मान लो ₹500, ₹1000 या ₹5000), उतना पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे बैंक में RD (Recurring Deposit) काम करता है। हर महीने आप पैसा निवेश करते हो ।

SIP के फायदे
1.SIP आप कम पैसे से भी कर सकते हो आप मात्र ₹100 या ₹500 से हर महीने SIP शुरू कर सकते हैं।
2.SIP में आपको ब्याज पर ब्याज मिलता है अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करते हो तो छोटा निवेश भी बहुत बड़ी बन सकती है।
3.हर महीने आपके अकाउंट से अपने आप पैसा निवेश होता है । जिससे आपको सेविंग की आदत लगती है।
3. म्यूचुअल फंड और SIP में निवेश कैसे करें?
आज के डिजिटल दौर में म्यूचुअल फंड में निवेश करना बहुत आसान हो गया है। आप बस 5 मिनट में अपनी इन्वेस्टमेंट शुरू कर सकते हो, वह भी घर बैठे-बैठे।
इन्वेस्टमेंट करने के लिए बस आपके पास इन डॉक्यूमेंट्स का होना ज़रूरी है पैन कार्ड (PAN Card), आधार कार्ड (Aadhaar Card), बैंक अकाउंट डिटेल्स।
आप किसी भी मोबाइल ऐप या वेबसाइट से निवेश कर सकते हो बस यह जरूर ध्यान दें कि वह सर्टिफाइड हो। बिना सर्टिफाइड ऐप या वेबसाइट में कभी भी इन्वेस्ट मत करना
अपनी जरूरत और रिस्क के हिसाब से सही म्यूचुअल फंड चुनें
अगर आप चाहते हैं कि आपके पैसे पर कम रिस्क हो, तो आप डेट फंड (Debt Funds) या लार्ज कैप फंड (Large Cap Funds) को चुन सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा थोड़े रिस्क पर इन्वेस्ट हो, तो मिड कैप फंड (Mid Cap Funds) चुन सकते हैं। इसमें Large Cap Funds से थोड़ा ज़्यादा रिटर्न मिलता है।
लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपको ज़्यादा रिटर्न मिले, तो आपको ज़्यादा रिस्क वाले म्यूचुअल फंड जैसे स्मॉल कैप फंड (Small Cap Funds) को चुनना होगा।
फंड चुनने के बाद आप कितना पैसा हर महीने निवेश करेंगे, वह सेलेक्ट करना होगा।
अपने बैंक अकाउंट को मोबाइल ऐप से जोड़ दें और ऑटो-पे (Auto-pay) सेट कर दें, इससे हर महीने अपने आप पैसा निवेश हो जाएगा।
म्यूचुअल फंड और SIP उन लोगों के लिए है जो शेयर मार्केट के उतार-चढ़ाव से डरते हैं। निवेश शुरू करने के लिए मार्केट का नॉलेज ज़्यादा ज़रूरी नहीं है, बल्कि जल्दी शुरू करना और लगातार निवेश करना ज़रूरी है।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं। निवेश करने से पहले सभी योजना से जुड़े दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें या किसी वित्तीय सलाहकार से मदद लें।
