क्या आपने 25 की उम्र पार कर ली है और आपका पूरा दिन सिर्फ दूसरों के वीडियो देखने, रील्स स्क्रॉल करने और इंटरनेट पर समय बिताने में निकल जाता है? अगर आपका जवाब हाँ है, तो संभल जाइए

तो आज इस आर्टिकल में हम इसी टॉपिक पर विस्तार से बात करेंगे कि आखिर क्यों आज के समय में सिर्फ इंटरनेट का इस्तेमाल करना काफी नहीं है। असली पैसा और सफलता वो लोग कमा रहे हैं जो इंटरनेट का इस्तेमाल करके कुछ बना रहे हैं या Creator बन रहे हैं l आइए समझते हैं कि क्यों आज के समय में Digital Assets बनाना आपके लिए सबसे जरूरी है।
25 साल की उम्र के बाद अगर आपके पास कोई डिजिटल एसेट नहीं है, तो यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे गहरे समंदर में बिना लाइफ जैकेट के तैरना। डिजिटल दुनिया में आपका वजूद ही आपका सबसे बड़ा सहारा है।

अगर आप जमीन या सोना खरीदना चाहते हैं, तो आपको लाखों-करोड़ों रुपये चाहिए। लेकिन, एक डिजिटल एसेट खड़ा करने में आपका ₹0 लगता है। इसके लिए सिर्फ आपकी मेहनत, इंटरनेट और कंसिस्टेंसी consistency की जरूरत होती है।

सच्चाई यह है कि इंटरनेट पर 99% लोग सिर्फ दूसरों का कंटेंट देखकर अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। वहीं, सिर्फ 1% स्मार्ट लोग उस कंटेंट को बनाने और MONETIZE करने पर फोकस कर रहे हैं और करोड़ों छाप रहे हैं। आपको तय करना है कि आप 99% की भीड़ में रहना चाहते हैं या 1% की लिस्ट में।
वॉरेन बफे ने कहा था, अगर आप सोते समय पैसा कमाने का तरीका नहीं ढूंढते हैं, तो आपको मरते दम तक काम करना पड़ेगा।डिजिटल एसेट्स आपके वो वफादार सिपाही हैं, जो आपके सोते वक्त भी पूरी दुनिया में आपके लिए पैसा ढूंढ़ते हैं। आपकी वेबसाइट या वीडियो 24×7 काम करते हैं।

अगर आज इंटरनेट पर आपकी कोई पहचान नहीं है, तो याद रखिए, अगले 5 सालों में यह डिजिटल दुनिया आपको पूरी तरह मिटा देगी। आपकी ऑनलाइन प्रेजेंस ही आपके फ्यूचर का रिज्यूमे Resume है।
एक आम नौकरी सिर्फ आपकी आज की जरूरतें और ईएमआई EMI पूरी करेगी। लेकिन, अगर आप इंटरनेट पर अपना जैसे कोई सफल वेबसाइट या कम्युनिटी बनाते हैं, तो वह आपकी अगली पीढ़ी के लिए एक विरासत खड़ी करेगा।

