Business शुरू करना या उसे बढ़ाना हर किसी का सपना होता है। अक्सर हम सोचते हैं कि बिज़नेस को तेजी से बड़ा करने का सबसे आसान तरीका Loanलेना है। धंधा बढ़ाने के लिए हर कोई बैंक या फाइनेंसर के पास भागता है, लेकिन क्या हर बार लोन लेना सही फैसला होता है?
अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। FineHindi के इस खास आर्टिकल में आज हम उसी सच्चाई से पर्दा उठाएंगे, ताकि आप कर्ज़ के जाल में फँसने से बच सकें।
और ऐसे ही फाइनेंस और बिज़नेस से जुड़े बेहतरीन आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट moneyguidehindi.com पर विजिट जरूर करें। खुद को फाइनेंशियली अवेयर बनाने के लिए यहाँ हम हर दिन नए-नए आर्टिकल्स लेकर आते हैं!

असली समझदार इंसान emotions में आकर कर्ज नहीं लेता, बल्कि वह कोई भी एग्रीमेंट साइन करने से पहले खुद से 3 बहुत जरूरी सवाल पूछता है। आइए जानते हैं वो सवाल कौन से हैं।

लोन लेने से पहले यह एनालाइज करना सबसे ज्यादा जरूरी है कि उस पैसे का इस्तेमाल कहाँ होगा।क्या ये लोन इनकम बढ़ाएगा या सिर्फ खर्चा बढ़ाएगा?
अगर आप लोन का पैसा ऐसी जगह लगा रहे हैं जहाँ से आपकी सेल्स या प्रोडक्शन बढ़ेगी जैसे नई मशीन लेना या इन्वेंटरी बढ़ाना, तो यह एक Good Debt है।
लेकिन, अगर आप लोन का पैसा ऑफिस का इंटीरियर अच्छा करने, महँगी गाड़ी लेने या सिर्फ दिखावे के लिए कर रहे हैं, तो यह सिर्फ आपका खर्चा बढ़ाएगा। कर्ज हमेशा कमाई बढ़ाने के लिए लें, खर्चे पालने के लिए नहीं।

बिज़नेस हमेशा एक जैसा नहीं चलता। कभी मुनाफा आसमान छूता है, तो कभी मार्केट डाउन होने की वजह से नुकसान भी झेलना पड़ता है।लोन लेते समय अपनी कैलकुलेशन सिर्फ अच्छे दिनों के हिसाब से न करें। खुद से पूछें: अगर लगातार 2-3 महीने बिज़नेस में कोई खास कमाई नहीं हुई, तो क्या मेरे पास इतना बैकअप है कि मैं अपनी EMI बिना किसी टेंशन के भर सकूँ? अगर इसका जवाब ना है, तो आपको लोन की रकम कम करने या फिलहाल लोन टालने के बारे में सोचना चाहिए।
आजकल सबको रातों-रात अमीर बनना है। लेकिन बिज़नेस में धैर्य Patience बहुत जरूरी है।लोन लेने से पहले सोचें कि क्या आपके बिज़नेस का यह काम बिना कर्ज लिए, आपके अपने मुनाफे से धीरे-धीरे नहीं हो सकता? अगर आप थोड़ा इंतजार करके, अपनी ही कमाई से बिज़नेस बढ़ा सकते हैं, तो कर्ज के जंजाल में फँसने से बचना ही समझदारी है। ऑर्गेनिक ग्रोथ हमेशा कर्ज से की गई ग्रोथ से ज्यादा सुरक्षित होती है।

सच्चाई जो हर बिज़नेस ओनर को जाननी चाहिए लोन धंधे को तेज़ करने के लिए है, धंधा खड़ा करने के लिए नहीं: अगर आप बिल्कुल शुरुआत कर रहे हैं Zero Stage, तो खुद की सेविंग्स या बूटस्ट्रैपिंग Bootstrapping से शुरुआत करें। जो लोग बिना किसी स्टेबल बिज़नेस मॉडल के शुरुआत में ही बड़ा लोन ले लेते हैं, उनका बिज़नेस अक्सर डूब जाता है।
कर्ज़ मददगार है, मालिक नहीं: लोन को एक टूल Tool की तरह इस्तेमाल करें जो आपके बिज़नेस को सहारा दे। इसे अपना मालिक मत बनने दें, वरना आप सिर्फ अपनी EMI चुकाने के लिए ही काम करते रह जाएंगे।
लोन लेना कोई बुरी बात नहीं है, अगर इसे सही प्लानिंग के साथ लिया जाए। अगली बार जब भी आपके मन में कर्ज़ लेने का खयाल आए, तो इन 3 सवालों को जरूर याद रखें।वित्तीय जानकारी और पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी ऐसी ही काम की बातों के लिए पढ़ते रहें हमारी वेबसाइट। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट्स में जरूर बताएं!
